फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monkeys attacked a nine-year-old boy and biting him on the leg in Bareilly

बरेली: बंदरों ने नौ साल के बच्चे पर किया हमला, पैर में काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Sep 2026 05:26 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 22 Sep 2026 05:26 PM IST
सार

बरेली में बंदरों के आतंक लोग परेशान हैं। बंदरों के हमले के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। लीची बाग मोहल्ले में बंदरों ने हमला कर नौ साल के बच्चे को घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Monkeys attacked a nine-year-old boy and biting him on the leg in Bareilly
घायल बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के लीची बाग में मंगलवार सुबह बंदरों के झुंड ने नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बंदर के काटने से बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


लीची बाग निवासी इंतकाम हुसैन का नौ वर्षीय पुत्र हसनैन रजा मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसके दाहिने पैर में काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


पिता इंतकाम हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर बच्चों और बुजुर्गों पर हमला करने के साथ ही घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed