Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bareilly News: Notice given to these 40 houses in Bareilly, bulldozer may run on this day!
{"_id":"68ef7c08ad78b711ab0d41db","slug":"bareilly-news-notice-given-to-these-40-houses-in-bareilly-bulldozer-may-run-on-this-day-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News : बरेली में इन 40 घरों को दिया गया नोटिस, इस दिन चल सकता है बुलडोजर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News : बरेली में इन 40 घरों को दिया गया नोटिस, इस दिन चल सकता है बुलडोजर!
बरेली के डेलापीर क्षेत्र में नगर निगम की तालाब भूमि पर वर्षों पहले बनाए गए 27 मकान, महेशपुर अटरिया में चार मकान और शाहबाद में स्कूल की जमीन पर बने नौ मकान अब ध्वस्तीकरण की जद में आ गए हैं। अगर कब्जेदारों को कोई राहत नहीं मिली, तो दीवाली के बाद बुलडोजर चलने की संभावना है। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अगर वह खुद कब्जा हटाएगा, तो हटाने का खर्च भी कब्जेदारों से वसूला जाएगा।
जब से नगर निगम की ओर से नोटिस जारी हुए हैं, इलाके के कई परिवारों में बेचैनी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और अपनी जमा-पूंजी जोड़कर मकान बनाए हैं, लेकिन अब निगम उन्हें मकान खाली करने को कह रहा है।
नगर निगम के संपत्ति विभाग ने 9 अक्टूबर को कुल 40 मकानों पर नोटिस तामील कराए। जिन लोगों ने नोटिस लेने से इनकार किया, उनके घरों के बाहर नोटिस चिपका दिए गए। नोटिस में 15 दिन के भीतर खुद निर्माण हटाने का समय दिया गया है। इस अवधि में कार्रवाई न होने पर न केवल अवैध निर्माण गिराया जाएगा, बल्कि मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, अगर निगम नोटिस के अनुसार कार्रवाई करता है, तो 25 अक्टूबर, यानी त्योहार के बाद ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हो सकता है। इससे प्रभावित परिवार अब बचाव के रास्ते तलाश रहे हैं।
इन परिवारों का कहना है कि वे यहां तब से रह रहे हैं जब लोगों के पास जमीन के कागजात नहीं होते थे। उन्होंने किसी व्यक्ति को पैसे देकर बसावट कराई थी, लेकिन कोई लिखित दस्तावेज नहीं मिला। अब निर्माण में लगी जीवनभर की पूंजी दांव पर लग गई है। एक निवासी ने कहा, “हर दिन डर के साए में बीत रहा है, पता नहीं दिवाली के बाद सिर पर छत रहेगी या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।