फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh taunts Amit Shah on his visit, saying, "You've been kind enough to come; will attend Delhi rally.

यूपी: अमित शाह के दौरे पर अखिलेश का तंज, बोले- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते; दिल्ली रैली में होंगे शामिल

Fri, 30 Oct 2026 09:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Oct 2026 09:48 PM IST
सार

अमित शाह के लखनऊ दौरे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज किया है। सपा प्रमुख एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh taunts Amit Shah on his visit, saying, "You've been kind enough to come; will attend Delhi rally.
रामलीला मैदान की रैली में शामिल होंगे अखिलेश। - फोटो : पीटीआई

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाषणों से कुछ तय नहीं होता। भाजपा लोकसभा और विधान परिषद चुनाव हार चुकी है। वाराणसी में भी भाजपा की डबल इंजन की डबल हार हुई है। अब पार्टी की अंदरूनी फूट और उजागर होगी। विधान परिषद में सपा की संख्या बढ़ रही है और विधानसभा चुनाव में पार्टी की रिकॉर्ड जीत होगी। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सपा महिलाओं को भाजपा से ज्यादा टिकट देगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को गठबंधन के तहत सीटें देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सीटें सपा के खाते में नहीं गिनी जाएंगी। कुछ मामलों में चुप रहना ही बेहतर होता है।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन की रैली में रविवार को शामिल होंगे अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में धांधली, फर्जी फार्म-7 भरवाने और वोट काटने के मामलों पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की। सपा लगातार शिकायत कर रही है। उन्होंने आयोग से ग्रामसभा स्तर पर उपलब्ध बायोमीट्रिक तकनीक के इस्तेमाल, आधार कार्ड को मेटल का बनाने और मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed