{"_id":"6b0c1ccc8376d103120aee13","slug":"video-video-oita-calka-na-l-shapatha-bl-hama-khatha-bha-managa-nayama-thasara-ka-bha-samajhaega-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑटो चालकों ने ली शपथ, बोले- हम खुद भी मानेंगे नियम, दूसरों को भी समझाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ऑटो चालकों ने ली शपथ, बोले- हम खुद भी मानेंगे नियम, दूसरों को भी समझाएंगे
सड़क पर सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की नहीं, हमारी भी है। हम यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। रविवार को दशहराबाग में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने कुछ इसी अंदाज में सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवं यातायात माह के तहत यातायात पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित रूट पर ऑटो चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने एक स्वर में यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग भी करेंगे। अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।