{"_id":"6affce89f84bf40bbb0b348f","slug":"video-video-katavathhama-ka-satanama-pacakasa-parakarama-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-aathava-aayajana-shanpr-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोटवाधाम को सतनामी पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, आठवां आयोजन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोटवाधाम को सतनामी पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, आठवां आयोजन शुरू
कोटवाधाम (बाराबंकी)। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को सतनाम संप्रदाय के आदि प्रवर्तक समर्थ साहब जगजीवन दास की तपोस्थली कोटवाधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
मंदिर में बाबा की आरती के बाद सतनामी पंचकोसी परिक्रमा का आठवां आयोजन शुरू हुआ। इसमें दस हजार से अधिक महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
परिक्रमा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद हाथों में भगवा ध्वज लेकर श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'सतनाम जय, बड़े बाबा की जय' के जयघोष से गूंज उठा। महिला, पुरुष और युवाओं में परिक्रमा को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
कोटवाधाम से शुरू हुई यह परिक्रमा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए सरयू नदी के तट और बाबा की जन्मस्थली तक पहुंचेगी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयघोष करते हुए आस्था के इस सफर में आगे बढ़ते रहे। देवउठनी एकादशी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे अनुयायियों की भागीदारी ने कोटवाधाम की आध्यात्मिक परंपरा और सतनाम संप्रदाय के प्रति श्रद्धा को एक बार फिर प्रदर्शित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।