{"_id":"68e52e23865198f8fe0a90fb","slug":"video-video-brabka-ma-paraparaka-ramall-ka-ramacaka-macana-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाराबंकी में पारंपरिक रामलीला का रोमांचक मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाराबंकी में पारंपरिक रामलीला का रोमांचक मंचन
सहादतगंज के रामलीला मैदान में रविवार को रावण वध का भव्य मंचन ग्रामीण कलाकारों द्वारा किया गया, जिसने दर्शकों को सजीव नाटक का अनुभव कराया। यहां हमेशा ही दशहरे के बाद रावण वध का मंचन पारंपरिक तरीके से किया जाता है।
मंचन की शुरुआत अहिरावण से हुई, जिसने भगवान श्री राम और उनके अनुज लक्ष्मण को पातालपुरी में चोरी से उठा लिया। वानर सेना में इस खबर के फैलते ही हड़कंप मच गया। तत्पश्चात महाबली हनुमान जी पाताल लोक पहुंचे और अहिरावण का वध करके दोनों भाइयों को सुरक्षित वापस लंका में लाए।
समाचार मिलते ही अत्यंत क्रोधित रावण युद्ध भूमि में पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में कुंभकरण और अन्य महान योद्धाओं का शौर्य दर्शाया गया। अंततः राम और रावण के बीच निर्णायक युद्ध हुआ, जिसमें रावण वीर गति को प्राप्त हुआ।
रावण के प्राणत्याग के साथ ही जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गूंज उठता है। रावण के पुतले में आग लगाई गई और धू-धू कर जलते हुए दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंत में, विभीषण का राज्याभिषेक कर भगवान श्री राम माता सीता के साथ अयोध्या की ओर प्रस्थान करते हैं। इस भव्य मंचन ने ग्रामीणों और बच्चों को रामायण की महाकथा का जीवंत अनुभव कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।