{"_id":"6ac24879852069da400926c0","slug":"video-video-105-mabil-fana-bramatha-hatha-ma-aata-ha-khal-utha-cahara-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 105 मोबाइल फोन बरामद, हाथों में आते ही खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 105 मोबाइल फोन बरामद, हाथों में आते ही खिल उठे चेहरे
मोबाइल खोने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके 105 लोगों के चेहरे रविवार को पुलिस लाइन में खिल उठे। यहां बुलाकर दो आईपीएस अधिकारियों ने उन्हें उनके मोबाइल फोन सौंपे। इनकी कीमत करीब 21 लाख रुपये है। लोगों ने दोनों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
अब मोबाइल या चोरी होने पर पुलिस को सूचना देने पर मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। क्योंकि सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमें सीईआईआर पोर्टल की मदद से लगागार मोबाइल खोजती रहती है। गत छह महीनों में सवा सौ से अधिक लोगों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
मोबाइलों को खोजने के बाद पुलिस ने उनके स्वामियों को रविवार को पुलिस लाइन बुलाया। यहां एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी व सीओ सिटी आफताब आलम ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। फोन के साथ लोगों को अपना जरूरी डाटा और पुरानी यादें भी वापस मिल गईं। मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि टीमों ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर और तकनीकी जानकारी के आधार पर सीईआईआर पोर्टल के जरिए ट्रैकिंग की। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए।
दस माह में 2.12 करोड़ के 1061 मोबाइल
पुलिस के अनुसार पिछले दस माह में मोबाइल रिकवरी टीम 1061 मोबाइल बरामद कर चुकी है। इनकी कीमत करीब 2.12 करोड़ रुपये है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में शिकायत करें और सीईआईआर पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।