{"_id":"683accd85de727de8604024d","slug":"video-eka-satha-ka-itajara-ka-btha-aakharakara-haaa-elna-bka-karasaga-para-87-karaugdha-sa-bnaga-ovarabraja-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक सदी के इंतजार के बाद आखिरकार हुआ एलान, बंकी क्रॉसिंग पर 87 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सदी के इंतजार के बाद आखिरकार हुआ एलान, बंकी क्रॉसिंग पर 87 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज
बाराबंकी में बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर 87 करोड़ की लागत से दो लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय ने पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत के प्रस्ताव पर इस निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह पुल सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि 50 गांवों और नगर पंचायत बंकी की एक लाख से अधिक आबादी के लिए नई उम्मीद का द्वार है।
यह रेलवे क्रॉसिंग बाराबंकी शहर और नगर पंचायत बंकी के बीच स्थित है। ये सड़क आसपास के 50 गांवों को शहर से जोड़ती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के इस मुख्य मार्ग पर ट्रेनों की भरमार के कारण यह क्रॉसिंग दिनभर में औसतन 120 बार बंद होती है। नतीजतन हर 10 मिनट पर जाम की स्थिति से एंबुलेंस, स्कूली वाहन फंस जाते थे। घंटों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज बनने की मंजूरी से सभी के चेहरे पर खुशी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।