{"_id":"68f0bef077aed907b3053fdf","slug":"video-brabka-ralva-satashana-para-bna-asapatal-ka-bra-hal-dakatara-natharatha-sarafa-kagaja-ma-cal-raha-vayavasathae-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर बने अस्पताल के बुरे हाल, डॉक्टर नदारद... सिर्फ कागजों में चल रही व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर बने अस्पताल के बुरे हाल, डॉक्टर नदारद... सिर्फ कागजों में चल रही व्यवस्थाएं
बाराबंकी रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं। लाखों यात्री आते-जाते हैं। यहां यदि किसी यात्री की तबीयत बिगड़ जाए तो उसके इलाज के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। स्टेशन परिसर में बना रेलवे अस्पताल केवल नाम का अस्पताल बनकर रह गया है।
अमर उजाला की टीम बृहस्पतिवार को रेलवे अस्पताल पहुंची। वहां चौंकाने वाला नजारा दिखा। अस्पताल तो खुला था, लेकिन अंदर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। डॉक्टर के कमरे की कुर्सी खाली पड़ी मिली। परिसर में तीन कर्मचारी मौजूद थे। टीम ने अस्पताल में प्रवेश करना चाहा तो कर्मचारियों ने रोक दिया। ताकि, हकीकत लोगों तक ना पहुंचे।
एक कर्मचारी ने अपना नाम महेंद्र (फार्मासिस्ट) बताया। जब उनसे पूछा गया कि डॉक्टर कहां हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि डॉक्टर नहीं हैं। अगले सवाल- मरीजों को कौन देखता है, तो जवाब मिला कि डॉक्टर ही नहीं हैं, तो मरीज कहां से आएंगे।
इसके अलावा परिसर में गंदगी और सड़ी-गली गंध फैली थी वो अलग। यहां तक कि अस्पताल के अंदर ही कूड़ा जलाया गया था। मरीजों की सुविधा के लिए रखे स्ट्रेचर और बेंचों पर धूल की मोटी परत जम चुकी है।
बताया गया कि इस अस्पताल की मॉनीटरिंग लखनऊ से होती है। बाराबंकी स्टेशन प्रशासन के पास अस्पताल से जुड़ा कोई अधिकार नहीं है। यही वजह है कि कोई अधिकारी यह तक बताने की स्थिति में नहीं था कि डॉक्टर ड्यूटी पर क्यों नहीं आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।