{"_id":"6ae79c757c0e53a7420f5e2f","slug":"video-brabka-eka-satha-tana-thasata-ka-saugdhaka-hathasa-ma-mata-vamalsha-ka-taya-tha-shatha-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: एक साथ तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, विमलेश की तय थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: एक साथ तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, विमलेश की तय थी शादी
विमलेश कक्षा 11 का छात्र था। फरवरी 2027 में उसकी शादी तय थी। पढ़ाई के साथ वह मजदूरी भी करता था। दो भाइयों में छोटा विमलेश परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा था। उसके पिता रमाकांत भी मजदूरी करते हैं। घटना के बाद देर रात तक गांव के लोग जागते रहे और परिजन रोते बिलखते लगते रहे।
दूसरे मृतक अनिल का मुख्य पेशा खेतिहर मजदूरी था। वह भी दो भाइयों में छोटा था। वहीं, अनूप दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता दान बहादुर छोटी जोत के किसान हैं। दान बहादुर ने बताया कि सभी लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं।
सफारी पर लगा था भाजपा का झंडा, पुलिस के पहुंचने से पहले हटाया
रात करीब 12:00 बजे पपोस्टमार्टम हाउस में मिले ग्रामीण और परिजनों ने बताया कि हादसे में शामिल सफारी पर भाजपा का झंडा लगा था। बताया गया कि पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने के समय तक झंडा हटा दिया गया था। पुलिस ने सफारी में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें लखनऊ निवासी श्याम सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, देर रात तक पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के नामों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं कर रही थी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल गया प्रसाद के दोनों हाथ-पैर टूट गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि युवक हेलमेट लेकर घर से गए थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हेलमेट टूट गए और वहीं पर बिखर गए
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।