{"_id":"68cac147969525b9040945a4","slug":"video-video-savasatha-nara-sashakata-paravara-abhayana-ka-pahal-thana-789-maraja-ka-haaa-ilja-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के पहले दिन 789 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के पहले दिन 789 मरीजों का हुआ इलाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा की शुरूआत की है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाराबंकी की पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, सदर विधायक पल्टूराम, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व सीडीओ हिमांशु गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में शिविर लगाकर मरीजों के सेहत की जांच की गई।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरा लाल, फिजीशियन डॉ. सौरभ, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, आई सर्जन डॉ. सुनील, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. नंद कुमार पाठक ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, इसके लिए देश के प्रधानमंत्री हमेशा प्रयासरत रहते हैं। महिलाओं के लिए तमाम सारी योजनाएं संचालित हैं। उन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं सशक्त बन रही हैं।
सीएमओ ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले भर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। एनीमिया, क्षय रोग, शुगर व ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं को चिनिहत कर उनका इलाज शुरू कराया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार का विकास तेजी से होगा। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. एके शुक्ल, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।