{"_id":"6ac7752829f17bc0890a712c","slug":"video-video-blramapara-ma-lkatatara-bcao-vata-bcao-maraca-ma-sapa-karayakaratao-na-kaya-paratharashana-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ मार्च में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ मार्च में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। विधानसभा बलरामपुर सदर-294 के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मार्च में शामिल हुए।
मार्च चंद्रशेखर आजाद पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। इसे सुरक्षित रखने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे। मार्च में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।