Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   356 students received tablets

Balrampur News: 356 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

Sat, 28 Nov 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
356 students received tablets
बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में विद्या​​र्थियों को वितरित किया गया टैबलेट।
बलरामपुर। उच्च शिक्षा में तकनीक की बढ़ती भूमिका के बीच मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के 356 विद्यार्थियों को शनिवार को टैबलेट दिए गए। डिजी शक्ति योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन, ई-बुक्स और डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच बनाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि शिक्षा से जीवन के बंद रास्ते खुलते हैं। व्यक्ति केवल अपने लिए नहीं, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी जीता है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति और समाज दोनों आगे बढ़ते हैं। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटलीकरण के विजन को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इनका सदुपयोग कर ज्ञान और कौशल बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय की वित्त समिति के सदस्य सर्वेश सिंह ने विद्यार्थियों को तकनीक के सही इस्तेमाल की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टैबलेट को केवल मनोरंजन का साधन न बनाएं। इसका उपयोग पढ़ाई, नई जानकारियां हासिल करने और भविष्य की तैयारी में करें। अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय और आने वाली शताब्दी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की है। तकनीक ने मनुष्य के सोचने, समझने और काम करने के तरीके को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप टेक्नोलॉजी का उपयोग करें, न कि टेक्नोलॉजी आपका उपयोग करे। कुलपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में ज्ञान एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचता रहा है। समाज ही डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और जनप्रतिनिधि तैयार करता है। परीक्षा प्रणाली पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा विद्यार्थियों के कौशल और व्यावहारिक दक्षता का मूल्यांकन करने का माध्यम होनी चाहिए। किसी एक सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण होना विद्यार्थी के पूरे भविष्य की असफलता नहीं है।


टैबलेट मिलने पर छात्रा जया पांडेय और सरिता ने खुशी जताई। कहा कि इससे वह आनलाइन पढ़ाई कर सकेंगी। इसी तरह आशीष सिंह, रमेश तिवारी में उत्साह दिखा। निशा सिंह ने कहा कि वर्तमान में टैबलेट की जरूरत थी, अब पढ़ाई के साथ ही रोजगार की संभावनाएं तलाशने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed