{"_id":"6ad9d6dde79689290d0362c5","slug":"video-blramapara-tana-tahasal-ka-athhavakatao-na-ghara-kalkatarata-daema-ka-blna-para-ha-naha-mana-athhavakata-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने घेरा कलेक्ट्रेट, डीएम के बुलाने पर ही नहीं माने अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: तीनों तहसीलों के अधिवक्ताओं ने घेरा कलेक्ट्रेट, डीएम के बुलाने पर ही नहीं माने अधिवक्ता
बलरामपुर: नामांतरण प्रक्रिया के ट्रायल और जिलाधिकारी के आचरण-व्यवहार के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। जिले की तीनों तहसीलों के अधिवक्ता तहसीलों से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रशासनिक हलचल बढ़ गई। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे और आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हुए।
जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में सदर, तुलसीपुर और उतरौला तहसील के अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अधिवक्ताओं ने नामांतरण प्रक्रिया के ट्रायल पर आपत्ति जताते हुए इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही जिलाधिकारी के व्यवहार को लेकर भी विरोध दर्ज कराया। तीनों तहसीलों से अधिवक्ताओं के एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने से आंदोलन को व्यापक रूप मिला।
कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया। हालांकि, वार्ता के बावजूद सहमति नहीं बन सकी और अधिवक्ताओं ने अपना विरोध जारी रखा। आंदोलन के चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से सामूहिक रूप से विरत रहे, जिससे न्यायिक कामकाज प्रभावित हुआ।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन खान और महामंत्री संजय तिवारी ने आंदोलन की जानकारी पहले ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र भेजकर दी थी। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब आंदोलन को लेकर बार एसोसिएशन के अगले निर्णय पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।