फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children learn about the cultural diversity of India

Balrampur News: बच्चों ने जानी भारत की सांस्कृतिक विविधता

Fri, 23 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Children learn about the cultural diversity of India
बलरामपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धुसाह में कक्षा चार के विद्यार्थियों ने ओणम के रंग पाठ पर आधारित गतिविधि के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को जाना। बच्चों ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक विशेषताओं को रंग-बिरंगे चित्रों के साथ चार्ट पेपर पर प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


गतिविधि में बच्चों को समूहों में बांटा गया। प्रत्येक समूह ने अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा और लोक नृत्यों की जानकारी जुटाकर आकर्षक चार्ट तैयार किए। बच्चों ने केरल के ओणम पर्व सहित अन्य राज्यों की संस्कृति और परंपराओं के बारे में भी जाना।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान और समूह में काम करने की भावना विकसित होती है। शिक्षक देवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को विविधता में एकता और भारत की सांस्कृतिक समृद्धि से परिचित कराना है। स्वयं जानकारी जुटाकर प्रस्तुत करने से बच्चों की विषय पर समझ बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed