{"_id":"677d5f4aad98bfc7e60e2de0","slug":"four-dilapidated-bridges-and-roads-will-be-repaired-in-tulsipur-balrampur-news-c-99-1-brp1008-119285-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तुलसीपुर में चार जर्जर पुलों और सड़क की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तुलसीपुर में चार जर्जर पुलों और सड़क की होगी मरम्मत
बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील में एक सड़क व चार जर्जर पुलों की मरम्मत पर एक करोड़ 29 लाख 37 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क व जर्जर पुलों को चिह्नित किया गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तैयारी तेज कर दी है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की एक बदहाल सड़क व जर्जर पुलों की मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिया था, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। विधायक के प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। बहराइच-सिरसिया-गुलरिहा मार्ग पर सिरिया नाला स्थित पुल के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत कराने पर 26 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। तुलसीपुर-कोयलाबास मार्ग पर नकटी नाला स्थित पुल की मरम्मत 28 लाख रुपये से कराई जाएगी। महराजगंज-ललिया मार्ग पर खरझार नाले के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत पर 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बहराइच-सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग पर स्थित हेंगहा नाला पुल की मरम्मत पर 28.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह तिवारीडीह से दुंदरा संपर्क मार्ग की मरम्मत के साथ नवीनीकरण के कार्य पर 19.37 लाख रुपये खर्च होंगे।
दो माह में पूरा होगा काम तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की एक सड़क व चार जर्जर पुलों की मरम्मत कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर दो माह में मरम्मत का काम पूरा कराया जाएगा। - कुमार शैलेंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।