Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Speaking in Ballia, Minister of State Hansraj said that Dharmendra Pradhan is an honest and good minister, and it is not right to level allegations against anyone without an investigation
{"_id":"6a57ab1490a47ab6820bc84c","slug":"video-speaking-in-ballia-minister-of-state-hansraj-said-that-dharmendra-pradhan-is-an-honest-and-good-minister-and-it-is-not-right-to-level-allegations-against-anyone-without-an-investigation-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में राज्यमंत्री हंसराज बोले- धर्मेंद्र प्रधान ईमानदार और अच्छे मंत्री, बिना जांच किसी पर आरोप ठीक नहीं;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में राज्यमंत्री हंसराज बोले- धर्मेंद्र प्रधान ईमानदार और अच्छे मंत्री, बिना जांच किसी पर आरोप ठीक नहीं;video
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के चर्चित आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यालय प्रतिनिधि हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को बेल्थरारोड में स्पष्ट कहा कि धर्मेंद्र प्रधान अच्छे और ईमानदार मंत्री हैं। किसी भी मामले में बिना जांच-पड़ताल के किसी पर दोषारोपण करना उचित नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का आंदोलन केंद्र सरकार से जुड़ा विषय है और इस पर निर्णय लेने का अधिकार भी केंद्र सरकार का है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोप या मांग पर तथ्यों और जांच के आधार पर ही निर्णय होना चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव या आरोपों के आधार पर। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा संगठन और विकास दोनों मोर्चों पर सक्रिय रहती है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित होगा। भाजपा के पास सबसे बड़ा संगठन और सबसे मजबूत कार्यकर्ता तंत्र है, जो लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहा है। अयोध्या में सामने आए चोरी के मामलों पर उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच के लिए कार्रवाई जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोग आस्था का सम्मान करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, क्योंकि इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का सनातन के प्रति रवैया देश देख चुका है। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो आज सनातन की बात करते हैं, उनका इतिहास रामभक्तों पर गोली चलाने से जुड़ा रहा है। इससे पहले राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बेल्थरारोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्थानीय विश्वकर्मा समाज के लोगों से मुलाकात की। उनके स्वागत में समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, दीनानाथ शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, हरेराम शर्मा, मोहन मद्धेशिया, अरविंद गौतम, ललन शर्मा, राजकमल शर्मा, अजीत शर्मा, हीरामन शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।