{"_id":"6a579ea33420b33c1c09e781","slug":"video-saryus-furious-surge-in-ballia-rapid-erosion-sparks-panic-among-villagers-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में सरयू का रौद्र रूप, तेजी से बढ़ रहा कटान; ग्रामीणों में दहशत;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सरयू का रौद्र रूप, तेजी से बढ़ रहा कटान; ग्रामीणों में दहशत;video
बलिया जिले में बैरिया तहसील क्षेत्र के धूपनाथ के डेरा (वशिष्ठ नगर) से सरयू नदी की लहरें धीमी कटान कर गोपालनगर-वशिष्ठ नगर सिवान पर तेजगति से उपजाऊ भूमि के निगलते हुए गोपाल नगर टाड़ी में कहर बरपाती हुई शिवाल, अधिसीझुवा, चाई छपरा होते हुए बकुलहा तक 15 किमी की दूरी में हर रोज सैकड़ों हेक्टेयर उपजाऊ भूमि को निगल रही है। हर साल किसान भूमिहीन हो रहे हैं। सबसे अधिक खतरा वशिष्ठ नगर-गोपालनगर सिवान पर हो रही कटान से है। यहां की कटान से दोनों गांवों की दूरी महज 50 मीटर की दूरी पर रह गई है। समय रहते शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो करीब 500 लोगों के आशियानों को सरयू नदी के निगलने से कोई रोक नहीं सकेगा। सरयू नदी के कटान को देख बेचारे किसान मजबूर होकर कभी सरयू नदी की लहरों को निहार रहे हैं, तो कभी आसमान को निहार रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धूप नाथ के डेरा वशिष्ठ नगर से सरयू नदी में कटान शुरू है। गोपाल नगर वशिष्ठ नगर के सीमा पर कटान काफी तेज हो गया है। यहां बस्ती से महज 50 मीटर की दूरी पर सरयू नदी की धारा आ गई है। कभी भी इस गांव की आबादी को सरयू नदी निगलना शुरू कर सकती हैं। लगभग यही स्थिति सिवाल मठिया गांव के सामने की है। वशिष्ठ नगर के राजू सिंह, धनंजय सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, गोपाल नगर के शिव मुनि यादव, लालजी सिंह, सुनील यादव, राहुल यादव, उमेश सिंह, हरिशंकर सिंह सहित दर्जनों लोगों का मकान कटान के मुहाने पर पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन का ध्यान अपेक्षित करते हुए तत्काल कटान से रक्षा के लिए जरूरी उपाय करने की गुहार लगाई है। उक्त गांव के कटान पीड़ित क्षेत्रीय विधायक व सांसद पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कटान पीड़ितों के साथ दोनों नेता मजबूती से नहीं खड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।