Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Bhojpuri singer Swaminath from Ballia and Abhishek Tiwari, a resident of Siwan in the state of Bihar, gave a performance.
{"_id":"69cfcc3ecfff24c94a0c368c","slug":"video-bhojpuri-singer-swaminath-from-ballia-and-abhishek-tiwari-a-resident-of-siwan-in-the-state-of-bihar-gave-a-performance-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मातावा जोरीला दोनों हाथवा ए राम एही ठईंया, दो गोला चैता के बयार पर झूमें श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मातावा जोरीला दोनों हाथवा ए राम एही ठईंया, दो गोला चैता के बयार पर झूमें श्रोता
बलिया जिले में चार मौजा के सिवान पर स्थित हरखू ब्रह्मा बाबा स्थान पर बृहस्पतिवार की रात बलिया के भोजपुरी गायक स्वामीनाथ व बिहार राज्य के सिवान निवासी अभिषेक तिवारी की बीच चैता का मुकाबला हुआ। चैता का शुभारंभ संत रामभद्राचार्य उर्फ बालक बाबा ने हरखू ब्रह्मा बाबा को विभिन्न वैदिक मंत्रोचार व आरती कर कराया। इस मौके पर भाजपा नेत्री पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री विजय लक्ष्मी ने दोनों गायको को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वामीनाथ ने मां सरस्वती की वंदना कर चैत का शुभारंभ करते हुए सरस्वती मातावा जोरीला दोनों हाथवा ए राम एही ठईंया, गाकर वाहवाही लूटी। वहीं दूसरी पाली में गायक अभिषेक तिवारी ने मां काली की वंदना करते हुए बजरंगबली के चैता गाकर उपस्थित ग्रामीणों को झूमने पर विवश कर दिया। उसके बाद दोनों गायकों ने विभिन्न स्वर लहरियों द्वारा रात्रि चार बजे भोर तक गीत संगीत के माध्यम से चैता गायन करते रहे। जनता भी बीच-बीच में दोनों गायको का उत्साह वर्धन करती रही। इस मौके पर मगन तिवारी, मुनमुन पाण्डेय, लाल जी राम, मनोज कुशवाहा, दुर्गा शंकर आदि समिति के कार्यकर्ता आगंतुकों की सेवा में लगे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।