फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO : नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए शुरू हुई नई रेल सेवा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

VIDEO : नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए शुरू हुई नई रेल सेवा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Mon, 31 Aug 2026 05:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:35 PM IST
VIDEO : नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए शुरू हुई नई रेल सेवा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से वाराणसी सिटी के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में बहराइच सांसद आनंद कुमार गोंड, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सांसद जगदंबिका पाल, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। 56 किलोमीटर रेलखंड पर 730 करोड़ रुपये की परियोजना रेलवे की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग 56 किलोमीटर लंबे रेलखंड का अमान परिवर्तन और विद्युतीकरण कराया गया है। करीब 730 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई परियोजना में मीटर गेज रेल लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। विद्युतीकरण पूरा होने के बाद अब इस रेलखंड पर तेज गति से आधुनिक ट्रेनों का संचालन संभव हो गया है। परियोजना के अंतर्गत यात्रियों और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए 31 सबवे, तीन ओवरब्रिज, तीन प्लेटफार्म, एक फुट ओवरब्रिज, टॉयलेट तथा चार हाईमास्ट जैसी सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही नेपालगंज रोड, नानपारा, रिसिया और मटेरा रेलवे स्टेशनों पर नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण भी कराया गया है। मुख्यमंत्री बोले - मीटर गेज से ब्रॉड गेज तक पहुंचा क्षेत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में मीटर गेज की रेल लाइन हुआ करती थी। अब इसे ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने के साथ विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। इससे इस क्षेत्र में तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का संचालन संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ने विकास और रेल कनेक्टिविटी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा “जब पटरी बड़ी होती है, तो रास्ते भी बड़े होते हैं, तब अवसर भी बड़े होते हैं, तो संकल्प भी बड़ा होता है।” उन्होंने कहा कि बड़ी रेल लाइन केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह विकास के नए रास्ते खोलती है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नेपाल सीमा से लगे इस क्षेत्र के लिए वाराणसी तक सीधी रेल सेवा बड़ी उपलब्धि है। वाराणसी तक सीधी ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी तक रेल सेवा शुरू होने से रुपईडीहा, नानपारा, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भरता कम होगी। धार्मिक, व्यावसायिक, शैक्षिक और अन्य कार्यों से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एसडी कॉलेज के बाहर समर्थकों के बीच नारेबाजी

सिरमौर: नाहन में भी हिमफेड बेचेगा सीमेंट, अगले माह से शुरू होगी बिक्री

31 Aug 2026

लखनऊ में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला

31 Aug 2026

लोधा के करसुआ रोड पर नाले में मिला शव और बाइक

31 Aug 2026

कानपुर: आयकर कर्मी उतने ही महत्वपूर्ण जितने देश के सैनिक : अपर्णा करन

31 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: मंधना के दो इंटर कॉलेजों के सामने कई टन कूड़ा, छात्र-राहगीर परेशान

31 Aug 2026

फरीदाबाद में जलभराव बना मुसीबत: बारिश के पानी से सर्विस रोड पर जाम, वाहन चालक परेशान

31 Aug 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

31 Aug 2026

एसडी कॉलेज में कॉलेज गेट पर भागते भागते पहुंचे विद्यार्थी

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के तुलसी वितरण समारोह में बांटे 100 पौधे व गमले

बिलासपुर: श्री नयना देवी जी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

31 Aug 2026

कुल्लू: डायना सौर झील में 20 भादो को स्नान पर प्रतिबंध, देव आदेश के बाद लोगों से न जाने की अपील

31 Aug 2026

कांगड़ा: अभिलाष की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, पुलिस स्टेशन के बाहर धरना; यातायात किया बाधित

31 Aug 2026

सेक्टर 45 के देव समाज कॉलेज में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए वोटिंग

शहडोल: उफनती कसेड़ नदी में युवक की स्टंटबाजी, जान जोखिम में डालकर पुल पार किया, प्रशासन की अपील भी बेअसर

31 Aug 2026

लाॅ विभाग में धरने पर बैठे विद्यार्थी, दी चेतावनी

हिसार: कचरा उठाने को लेकर फिर बवाल, अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़ गई महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया

31 Aug 2026

सावधान! 'धीमा जहर': फरीदाबाद में नकली पनीर से भरी बोलेरो पकड़ी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोका; मचा हड़कंप

31 Aug 2026

पीयू के लाॅ विभाग में एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा, दरवाजा खोलकर अंदर घुसे छात्र

मंडी: पंडोह में सड़क किनारे नाली में मिला व्यक्ति का शव, सीसीटीवी में ऊपर से गिरता दिखा

31 Aug 2026

टोहाना: एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा पंहुचे धरने पर, दो सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर बनाई रणनीति

31 Aug 2026

नोएडा: सेक्टर-71 में त्योहार पर भी नहीं मिलता गंगाजल, अमर उजाला संवाद में छलका लोगों का दर्द

31 Aug 2026

फरीदाबाद: रक्षाबंधन के बाद बीके अस्पताल में मरीजों की भीड़, सर्वर डाउन से कार्ड नहीं बने; मरीज परेशान

31 Aug 2026

भू-धंसाव से यमुनोत्री धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, हाईवे भी बाधित

31 Aug 2026

चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव को लेकर उमड़े छात्र

पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी

सेक्टर 11 के पीजीजीसी में वोटिंग के लिए उमड़े छात्र

यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

31 Aug 2026

पीयू छात्रसंघ चुनाव में भालू ने किया NSUI का प्रचार

यूआईएलएस विभाग में बंद हुए गेट, पुलिस के साथ विद्यार्थियों की बहस

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed