Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chhath Mahaparva concludes with offering of Arghya to rising sun in Rupaidiha bahraich

रुपईडीहा में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन, हनुमान सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon, 16 Nov 2026 09:24 AM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:24 AM IST
Chhath Mahaparva concludes with offering of Arghya to rising sun in Rupaidiha bahraich
बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। रुपईडीहा स्थित ऐतिहासिक हनुमान सरोवर के तट पर छठ महापर्व के अंतिम दिन भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी सैकड़ों व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्यता की कामना की। सुबह से ही हनुमान सरोवर पर छठी मइया के गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रती महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजन सामग्री से सजे डाले लेकर घाट पर पहुंचीं। डालों में मौसमी फल, गन्ना, बिजौरा नींबू, मूली, शलजम, अदरक, ठेकुआ, गुलगुले, पूड़ी, गुड़ और विभिन्न प्रकार के प्रसाद सजाए गए थे। सूर्योदय होते ही महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और छठी मइया की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर महापर्व का समापन किया। इससे पूर्व रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी हनुमान सरोवर पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा था। छठ महोत्सव के दौरान भारत और नेपाल दोनों देशों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शुक्ला ने छठ पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मदेशिया, कोषाध्यक्ष रिंकू अवस्थी , सनी सिंह , कमल मदेशिया सहित आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर हजारों की संख्या में मातृशक्ति का एकत्र होना हमारी सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है।सभी व्रती महिलाओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह, अजय मिश्रा, देवेंद्र पाठक, सभासद राजकुमार गुप्ता, रतन अग्रवाल, पार्वती देवी, कालीप्रसाद गुप्ता, एस पी सिंह,अनिल अग्रवाल, विजय मित्तल, सनत कुमार शर्मा, राजू अग्रवाल, बलराम शुक्ला, राजू सिंह, बलराम मिश्रा एवं देवी प्रसाद मदेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्य वक्ताओं ने भी छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। छठ महापर्व के सफल आयोजन ने एक बार फिर रुपईडीहा में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पूजित मूर्तियों का भूविसर्जन किया गया, गंगा आरती और आतिशबाजी भी हुई

16 Nov 2026

कानपुर: छठ पूजा घाटों पर भगवान सूर्य की प्रतिमाओं का किया अनावरण

15 Nov 2026

छठ के रंग में रंगा शुक्लागंज, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Nov 2026

कानपुर: छठवीं मंजिल से गिरकर संभव की मौत, शव पर 16-17 चोटों के निशान, चकनाचूर हुई सिर की हडिड्यां

15 Nov 2026

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Nov 2026
विज्ञापन

डीटीयू में इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक पर कार्यशाला

15 Nov 2026

नोएडा में मां की स्मृति में अध्यक्ष सतपाल यादव ने कराया छठ घाट का निर्माण, श्रद्धालुओं ने की सराहना

15 Nov 2026
विज्ञापन

नोएडा के घरों में अब स्मार्ट तकनीक की दस्तक, मोबाइल से नियंत्रित होंगे बिजली उपकरण

15 Nov 2026

गाजियाबाद में गंगनहर और हिंडन घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

15 Nov 2026

इलेट्रॉनिक हब के नाम से विख्यात शकरपुर, अब रिपयेरिंग मार्केट में तब्दील

15 Nov 2026

उत्तराखंड दिवस पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

15 Nov 2026

फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर रेल दुर्घटना में आने से बुजुर्ग की मौत

15 Nov 2026

जूनियर ताइक्वांडो में जितेश ने जीता स्वर्ण पदक

15 Nov 2026

छठ घाटों पर उमड़ी आस्था, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सांध्य अर्घ्य संपन्न

15 Nov 2026

19 नवंबर से आम लोग देख सकेंगे ट्रेड फेयर

15 Nov 2026

उदयगिरी प्रथम में अव्यवस्थाएं भरमार, टूटी जालियों से लेकर रात के अंधेरे में गुजर रही रातें

15 Nov 2026

रावण के नजरिए से पढ़ी जा रही किताबें, वयं रक्षाम पर बढ़ी दिलचस्पी

15 Nov 2026

कचेडा वारसाबाद में महाराजा नैन सिंह कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

15 Nov 2026

गर्म कपड़ों की दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपये कीमत के कपड़े जले

15 Nov 2026

फरीदाबाद में एंबुलेंस में डीजल की गड़बड़ी की जांच 12 दिन बाद भी अधूरी

15 Nov 2026

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

15 Nov 2026

यमुनोत्री धाम में स्वच्छता अभियान चलाया, 15 कट्टा कूड़ा एकत्रित किया

15 Nov 2026

अपराध: मंडला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नर्मदा किनारे पकड़ी गई अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

15 Nov 2026

अमर उजाला पर देखें उत्तराखंड की हर बड़ी खबर

15 Nov 2026

कटनी: किसना ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, सात दिन के रिमांड में होगी पूछताछ

15 Nov 2026

कैराना: युवती की बरामदगी के बाद भी नहीं थमी नाराजगी, महापंचायत में आरोपियों को जेल भेजने की मांग, युवती के अपहरण का मामला, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज की थी प्राथमिकी

15 Nov 2026

डीआईजी ने घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

15 Nov 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में छठ पूजा का उल्लास, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

15 Nov 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में छठ पूजा, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

15 Nov 2026

दमोह: नदी किनारे मिला चार दिन से लापता 20 वर्षीय युवती का शव, शरीर पर खून के निशान; भाई ने जताई हत्या की आशंका

15 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed