{"_id":"6af6a3084588514d550974a3","slug":"video-private-bus-went-off-road-in-bahraich-losing-control-after-its-front-tyre-burst-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में सड़क से नीचे उतरी निजी बस, अगला टायर फटने से हुई थी अनियंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में सड़क से नीचे उतरी निजी बस, अगला टायर फटने से हुई थी अनियंत्रित
बहराइच से सुजौली जा रही एक निजी बस शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में सड़क से नीचे उतर गई। गिरिजापुरी पेट्रोल पंप के पास चलते समय बस का अगला टायर अचानक फट गया। इससे अनियंत्रित हुई बस सड़क से उतरकर जंगल में जा घुसी। हादसे में चालक समेत बस में सवार करीब 50 यात्री बाल-बाल बच गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
बस के जंगल में घुसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी आनन-फानन में बस से बाहर निकल आए। कुछ देर तक मौके पर भीड़ जुटी रही। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की। बाद में यात्री अपने-अपने साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या यूपी 40 एटी 2251 शुक्रवार सुबह पांच बजे बहराइच से सुजौली के लिए निकली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।