{"_id":"6af7658c3f7a50c88609a63e","slug":"took-the-vow-of-the-fast-with-nahaykhay-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160106-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नहाय-खाय के साथ लिया व्रत का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नहाय-खाय के साथ लिया व्रत का संकल्प
Sat, 14 Nov 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा में छठ पूजा पर सजीं फल व पूजन सामग्री की दुकानें। -संवाद
बहराइच। सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने स्नान-पूजन के बाद लौकी की सब्जी, चने की दाल व रोटी का सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। शहर के छोटी बेरिया, झिंगहाघाट व मरी माता मंदिर के पास स्थित घाटों पर पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। घाटों की सफाई के साथ वेदियों की रंगाई-पुताई की जा रही है। शनिवार को व्रती महिलाएं खरना करेंगी।
छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि छठी मइया की पूजा से संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। नहाय-खाय के दिन व्रती महिलाएं शुद्ध सात्विक भोजन करती हैं। उनके भोजन करने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं।
शनिवार को दिनभर उपवास के बाद शाम को व्रती महिलाएं खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे के व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
घाटों पर सुविधाएं देने की मांग
छठ पूजा कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर आर. पंडित मशरीकी ने बताया कि छठ पूजा मन्नतों का पर्व है। समिति की बैठक में पूजित तालाबों और नदियों के तटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र दिया गया है। बैठक में सचिव आरपी शाही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद प्रकाश सिंह और उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।