Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Offered arghya (libation) to the setting sun and prayed for happiness and prosperity.

Bahraich News: अस्त होते सूरज को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

Mon, 16 Nov 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Offered arghya (libation) to the setting sun and prayed for happiness and prosperity.
शहर के बेरिया मंदिर परिसर ​स्थित तालाब के तट पर छठ पूजा करतीं सुहागिनें। -संवाद
बहराइच। छठी मैया के गीतों से रविवार शाम नदी और तालाबों के घाट गूंज उठे। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और पुत्र की दीर्घायु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद छठी मैया को 36 प्रकार के फलों का भोग लगाकर महाआरती की गई। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन


डाला छठ के तीसरे दिन शाम ढलते ही शहर, गांव और कस्बों में श्रद्धालु पूजन सामग्री से सजे डाल लेकर घाटों पर पहुंचने लगे। व्रतियों ने सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूप में रखे फल, सब्जी और गन्ने का अर्पण किया। साथ ही अखंड सुहाग और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


शहर के छोटी बेरिया स्थित समय माता मंदिर के तालाब और झिंगहाघाट स्थित सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रुपईडीहा में हनुमंत सरोवर और नेपालगंज में बागेश्वरी मंदिर के सामने स्थित सरोवर पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्रा में सोतिया नाला, नानपारा में कालीकुंडा सरोवर, मिहींपुरवा में गोपिया गांव के निकट सरयू तट, जरवलरोड में घाघरा नदी और रेलवे स्टेशन के निकट स्थित तालाब तथा रिसिया के विश्रामघाट स्थित सरयू तट पर भी व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। नवाबगंज के पांडवकालीन मंगलीनाथ शिव मंदिर के सरोवर पर भी परंपरागत तरीके से पूजा हुई।

-----------
मिहींपुरवा व रुपईडीहा में पर्व की धूम
मिहींपुरवा और रुपईडीहा क्षेत्र में पूर्वांचल के करीब 75 फीसदी लोग बसे हैं। दोनों क्षेत्रों में छठ पर्व की रौनक रही। मिहींपुरवा में सरयू तट पर पूजा स्थल को तोरण द्वार से सजाया गया और 300 से अधिक स्टाल लगाए गए। छठ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि घर-घर पर्व मनाया जा रहा है। पूजा स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था भी की गई। रुपईडीहा के हनुमंत सरोवर पर महिलाओं ने सूर्य की उपासना की। कुछ महिलाओं के बीमार होने पर उनके पतियों ने अर्घ्य दिया। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शुक्ला ने व्रती महिलाओं को छठी मैया की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह, अजय मिश्रा, देवेंद्र पाठक, सभासद राजकुमार गुप्ता, रतन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विजय मित्तल, सनत कुमार शर्मा, राजू अग्रवाल, बलराम शुक्ला, राजू सिंह और बलराम मिश्रा शामिल रहे।


----------
मन्नत पूरी होने पर भरी कोसी
मन्नत पूरी होने पर महिलाओं ने घरों में कोसी भरने की परंपरा निभाई। जरही नहर पुल पर मेले जैसा दृश्य रहा। बच्चे, महिलाएं और पुरुष सिर पर बांस की टोकरी रखकर घाट तक पहुंचे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed