{"_id":"6afca3ba1f670d4e4600ab4b","slug":"the-groom-set-off-riding-a-bulldozer-bahraich-news-c-98-1-slko1009-160308-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा
Wed, 18 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर में बुल्डोजर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा। -संवाद
पयागपुर। शादियों में दूल्हे को घोड़ी या लग्जरी कार पर सवार होकर बरात ले जाते तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन पयागपुर क्षेत्र में एक दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। वह कार या घोड़ी के बजाय बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन को लेने निकला। उसकी अनोखी बरात देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्राम पंचायत अरकापुर निवासी लल्लू के बेटे अब्दुल कलाम की शादी सोमवार को थी। दूल्हे की इच्छा थी कि उसकी बरात कुछ अलग अंदाज में निकले, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। इसके लिए उसने बुलडोजर पर सवार होकर बरात ले जाने की बात परिजनों से कही। शुरुआत में परिजनों ने उसे समझाया और इस तरह बरात ले जाने से मना किया, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार परिजनों ने उसकी इच्छा मान ली। इसके बाद बुलडोजर मंगवाया गया और दूल्हा गाजे-बाजे के साथ उस पर सवार होकर अपनी ससुराल जनपद बलरामपुर के एकघरवा गांव के लिए रवाना हो गया।
रास्ते में जहां भी बुलडोजर पर सवार दूल्हा पहुंचा, लोग उसे देखने के लिए रुक गए। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाए और फोटो भी खींचे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी पत्नी के साथ कार से घर लौटा।
विज्ञापन
बुलडोजर पर बरात ले जाने वाले अब्दुल कलाम ने अपनी शादी को यादगार बना दिया। हालांकि वापसी में परिजनों के समझाने पर उसने बुलडोजर के बजाय कार से सफर किया।