फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बहराइच: जब पटरी बड़ी होती है तो रास्ते भी बड़े होते हैं, अवसर भी बड़े होते हैं : योगी आदित्यनाथ

बहराइच: जब पटरी बड़ी होती है तो रास्ते भी बड़े होते हैं, अवसर भी बड़े होते हैं : योगी आदित्यनाथ

Mon, 31 Aug 2026 05:59 PM IST
Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:59 PM IST
बहराइच: जब पटरी बड़ी होती है तो रास्ते भी बड़े होते हैं, अवसर भी बड़े होते हैं : योगी आदित्यनाथ
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से वाराणसी सिटी के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में बहराइच सांसद आनंद कुमार गोंड, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सांसद जगदंबिका पाल, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित रेलवे के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। 56 किलोमीटर रेलखंड पर 730 करोड़ रुपये की परियोजना रेलवे की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग 56 किलोमीटर लंबे रेलखंड का अमान परिवर्तन और विद्युतीकरण कराया गया है। करीब 730 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई परियोजना में मीटर गेज रेल लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया है। विद्युतीकरण पूरा होने के बाद अब इस रेलखंड पर तेज गति से आधुनिक ट्रेनों का संचालन संभव हो गया है। परियोजना के अंतर्गत यात्रियों और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए 31 सबवे, तीन ओवरब्रिज, तीन प्लेटफार्म, एक फुट ओवरब्रिज, टॉयलेट तथा चार हाईमास्ट जैसी सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही नेपालगंज रोड, नानपारा, रिसिया और मटेरा रेलवे स्टेशनों पर नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण भी कराया गया है। मुख्यमंत्री बोले—मीटर गेज से ब्रॉड गेज तक पहुंचा क्षेत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में मीटर गेज की रेल लाइन हुआ करती थी। अब इसे ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने के साथ विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। इससे इस क्षेत्र में तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का संचालन संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ने विकास और रेल कनेक्टिविटी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा— “जब पटरी बड़ी होती है, तो रास्ते भी बड़े होते हैं, तब अवसर भी बड़े होते हैं, तो संकल्प भी बड़ा होता है।” उन्होंने कहा कि बड़ी रेल लाइन केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह विकास के नए रास्ते खोलती है। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नेपाल सीमा से लगे इस क्षेत्र के लिए वाराणसी तक सीधी रेल सेवा बड़ी उपलब्धि है। वाराणसी तक सीधी ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी तक रेल सेवा शुरू होने से रुपईडीहा, नानपारा, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भरता कम होगी। धार्मिक, व्यावसायिक, शैक्षिक और अन्य कार्यों से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से इस रेलखंड को ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर आधुनिक रेल सेवा शुरू किए जाने की मांग थी, जो अब पूरी हुई है। नेपाल में हुई त्रासदी पर दो मिनट का मौन कार्यक्रम के दौरान नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का काम कर रही है। सड़क, रेल, बिजली और अन्य सुविधाओं के विस्तार से सीमावर्ती क्षेत्र अब देश के प्रमुख शहरों से तेजी से जुड़ रहा है। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से वाराणसी के लिए ट्रेन का संचालन शुरू होना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 56 किलोमीटर लंबे रेलखंड के अमान परिवर्तन, विद्युतीकरण और आधुनिक यात्री सुविधाओं पर करीब 730 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद अब इस क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। 1 सितंबर 2026 से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चलती बस में 47 KM तक 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

31 Aug 2026

नारनौल: क्षेत्र की सुख-शांति के लिए 160 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर निकले श्याम सेवक केशव, नांगल चौधरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

अयोध्या के रुदौली में मौसमी बीमारियों ने सीएचसी में बढ़ाई मरीजों की भीड़

31 Aug 2026

अयोध्या में अंकित बालियान एनकाउंटर पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उठाए सवाल

31 Aug 2026

बहराइच में अमर उजाला अपराजिता में छात्राओं को टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी

31 Aug 2026
विज्ञापन

टोहाना: बिजली कर्मचारियों का मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लगाए वादा खिलाफी के आरोप

31 Aug 2026

शामली: अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई

31 Aug 2026
विज्ञापन

शिमला: जल संरक्षण को लेकर केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट में जागरूकता सेमिनार, विद्यार्थियों ने ली शपथ

31 Aug 2026

अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी के शामली में पुलिस एनकाउंटर में दोनों शूटर ढेर, एक आरोपी सोनीपत जिले का था रहने वाला

31 Aug 2026

लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के सामने लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

31 Aug 2026

दिव्यांग शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग, लखनऊ के इको गार्डन में धरना

31 Aug 2026

कानपुर: दो साल में उखड़ने लगा पनकी पावर हाउस रेलवे पुल, जॉइंट से बाहर निकली सरिया

31 Aug 2026

लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन में जोरों पर कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी

31 Aug 2026

एसडी कॉलेज के बाहर समर्थकों के बीच नारेबाजी

सिरमौर: नाहन में भी हिमफेड बेचेगा सीमेंट, अगले माह से शुरू होगी बिक्री

31 Aug 2026

लखनऊ में भाजपा की सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला

31 Aug 2026

लोधा के करसुआ रोड पर नाले में मिला शव और बाइक

31 Aug 2026

कानपुर: आयकर कर्मी उतने ही महत्वपूर्ण जितने देश के सैनिक : अपर्णा करन

31 Aug 2026

कानपुर: मंधना के दो इंटर कॉलेजों के सामने कई टन कूड़ा, छात्र-राहगीर परेशान

31 Aug 2026

फरीदाबाद में जलभराव बना मुसीबत: बारिश के पानी से सर्विस रोड पर जाम, वाहन चालक परेशान

31 Aug 2026

अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

31 Aug 2026

एसडी कॉलेज में कॉलेज गेट पर भागते भागते पहुंचे विद्यार्थी

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के तुलसी वितरण समारोह में बांटे 100 पौधे व गमले

बिलासपुर: श्री नयना देवी जी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

31 Aug 2026

कुल्लू: डायना सौर झील में 20 भादो को स्नान पर प्रतिबंध, देव आदेश के बाद लोगों से न जाने की अपील

31 Aug 2026

कांगड़ा: अभिलाष की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, पुलिस स्टेशन के बाहर धरना; यातायात किया बाधित

31 Aug 2026

सेक्टर 45 के देव समाज कॉलेज में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए वोटिंग

शहडोल: उफनती कसेड़ नदी में युवक की स्टंटबाजी, जान जोखिम में डालकर पुल पार किया, प्रशासन की अपील भी बेअसर

31 Aug 2026

लाॅ विभाग में धरने पर बैठे विद्यार्थी, दी चेतावनी

हिसार: कचरा उठाने को लेकर फिर बवाल, अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़ गई महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed