{"_id":"688732614166216cfa0858e8","slug":"video-over-50000-devotees-perform-jalabhishek-at-pura-mahadev-temple-on-third-monday-of-sawan-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन का तीसरा सोमवार: 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंजा पुरा महादेव मंदिर, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का तीसरा सोमवार: 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंजा पुरा महादेव मंदिर, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:48 PM IST
Link Copied
बागपत जनपद के बालैनी क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान परशुरामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
मंदिर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर भांग, दूध, धतूरा, शहद और जल चढ़ाकर विशेष जलाभिषेक किया और मनोकामनाएं मांगीं।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं और भक्तों की आवक लगातार जारी है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर के अंदर और बाहर कड़ी व्यवस्था की गई थी। हर चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
सीओ रोहन चौरसिया स्वयं सुबह से मंदिर में मौजूद हैं और पूरी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।