{"_id":"68873268fdbd5cf1e3068809","slug":"video-deaf-and-mute-protest-in-baghpat-vikas-bhawan-for-jobs-schools-and-free-transport-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: सुन नहीं सकते, पर चुप नहीं हैं! मूक-बधिरों का समस्याओं को लेकर विकास भवन में अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: सुन नहीं सकते, पर चुप नहीं हैं! मूक-बधिरों का समस्याओं को लेकर विकास भवन में अनोखा प्रदर्शन
बागपत के विकास भवन में सोमवार को एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। यहां मूक-बधिर लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, कुछ ने बोलकर अपनी बात रखी तो कुछ ने इशारों और आंखों से अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाईं।
उनकी मांगें थीं कि सरकारी नौकरी में उन्हें जगह दी जाए, दफ्तरों में उनकी बात समझने के लिए एक विशेष कर्मचारी तैनात हों। उनके लिए अलग से स्कूल खोले जाएं। बसों और ट्रेनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाए। इस प्रदर्शन में अंकित, दीपक, सूरज, महमूद और कई अन्य मूक-बधिर शामिल थे।
उन्होंने अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और इशारों में बताया कि अब भी अनदेखा किया गया तो वे फिर लौटेंगे और इस बार खामोशी और ज्यादा गूंजेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।