लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
बागपत में ईद-उल-जुहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और एक दूसरे को बधाईयां दी। लेकिन फिर भी ये ईद बाकी जगहों की ईद से बेहद अलग रही। यहां लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने से पहले तिरंगा लहराया। और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर शहर के डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी डी प्रदीप कुमार, एसडीएम विवेक कुमार यादव और सीओ दिलीप कुमार ईदगाह पर मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी।
Followed