{"_id":"6ad896e22001707b3f098550","slug":"video-babita-from-azamgarh-linked-to-tiger-shroff-case-family-distressed-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्राफ प्रकरण में आजमगढ़ की बबीता का आया नाम, परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर श्राफ प्रकरण में आजमगढ़ की बबीता का आया नाम, परिवार परेशान
आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की बबीता का नाम टाइगर श्राफ पर हमले के मामले में सामने आने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों के मुताबिक, बबीता करीब दो साल पहले रोजगार की तलाश में हरियाणा के सोनीपत गई थी। वहां वह पैकिंग का काम करती थी। परिवार का कहना है कि इससे पहले बबीता का नाम कभी किसी मामले में नहीं आया था।
बबीता के सोनीपत जाने की वजह रोजगार की तलाश थी। गांव की पूजा और उसके पति राजनाथ पहले से सोनीपत में रहकर काम करते थे। करीब दो साल पहले गांव आने पर उन्होंने वहां पैकिंग के काम में 10 से 12 हजार रुपये महीने मिलने की बात बताई थी। इसके बाद बबीता अपनी मौसी के बेटे रवि, उसकी पत्नी और गांव की गुंजना के साथ सोनीपत चली गई। पूजा और राजनाथ कुछ महीने बाद गांव लौट आए, लेकिन बबीता और उसके साथ गए लोग वहीं काम करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।