Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: तारुन में 15 केंद्रों पर 825 विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना उद्देश्य
{"_id":"6aca076f564fea0b8d07b945","slug":"video-video-tarana-ma-15-kathara-para-825-vathayarathaya-na-tha-bharataya-sasakata-janiana-parakashha-sasakata-oura-nataka-malya-sa-jaugdhana-uthathashaya-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तारुन में 15 केंद्रों पर 825 विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तारुन में 15 केंद्रों पर 825 विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना उद्देश्य
अयोध्या में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से शनिवार को तारुन ब्लॉक में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। ब्लॉक के 15 केंद्रों पर कक्षा पांच से 12 तक के 825 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
परीक्षा के लिए एसजीएम पब्लिक स्कूल तारुन, जनता इंटर कॉलेज, सुमित्रा इंटर कॉलेज हैदरगंज, बाबा गजेन्द्र इंटर कॉलेज, अनंत इंटर कॉलेज खपराडीह और ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज रानियां समेत 15 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा संयोजक सत्यनारायण दुबे ने बताया कि परीक्षा के लिए 900 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 825 ने परीक्षा दी।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, इतिहास, परंपराओं, महापुरुषों के आदर्शों और नैतिक मूल्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जाता है। परीक्षा में भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।