फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु, तस्वीरें

Sat, 10 Oct 2026 03:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 10 Oct 2026 03:59 PM IST
सार

बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हेमकुंड साहिब में साल की अंतिम अरदास के साथ दर्शन का सिलसिला शीतकाल के लिए थम गया। इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पवित्र धाम पहुंचे। कपाट बंद होने के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए पाकिस्तान से आए 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
Hemkund sahib closes for winter record 3.84 Lakh pilgrims visit thousands witness final ardas amid Snowfall
हेमकुंड साहिब में अंतिम अरदास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। कपाट बंद होने के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए करीब चार हजार श्रद्धालु मौजूद रहे।



पाकिस्तान से आए 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बर्फबारी के बाद सफेद चादर में लिपटे धाम तक श्रद्धालु बर्फीले रास्तों से पहुंचे और अंतिम अरदास में शामिल हुए।

आज कपाट बंद होने से एक दिन पहले शुक्रवार को हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई जिससे पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। सीजन की अंतिम अरदास के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी हुई। श्रद्धालुओं को बर्फ से ढके हेमकुंड साहिब के मनमोहक नजारे का दीदार करने का मौका भी मिला।

Trending Videos
Hemkund sahib closes for winter record 3.84 Lakh pilgrims visit thousands witness final ardas amid Snowfall
बर्फ की चादर में लिपटा हेमकुंड साहिब, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह दस बजे सुखमनी साहिब के पाठ के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद शब्द कीर्तन हुआ। दोपहर 12:30 बजे अंतिम अरदास और एक बजे हुक्मनामा लिया गया।

Hemkund sahib closes for winter record 3.84 Lakh pilgrims visit thousands witness final ardas amid Snowfall
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को दरबार साहिब से सचखंड में सुशोभित किया गया। इसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से ठीक पहले हुई बर्फबारी ने धाम की खूबसूरती और बढ़ा दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund sahib closes for winter record 3.84 Lakh pilgrims visit thousands witness final ardas amid Snowfall
बर्फ की चादर में लिपटा हेमकुंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल घाटी के अन्य धार्मिक स्थलों के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लक्ष्मण मंदिर के कपाट रविवार को बंद किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी मनीष पांडे ने बताया कि कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें...हरिद्वार:  सीएम हेमंत बिस्वा ने की मंदिर में पूजा-अर्चना, राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा


 

विज्ञापन
Hemkund sahib closes for winter record 3.84 Lakh pilgrims visit thousands witness final ardas amid Snowfall
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के अवसर पर पाकिस्तान से 40 श्रद्धालुओं का जत्था गोविंदघाट पहुंचा और यहां से घांघरिया के लिए रवाना हो गया। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचकर अंतिम दिन के कार्यक्रमों में शामिल हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed