Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, पहले चरण में सीईओ के नाम पर मंथन, तीन नामों के पैनल पर हो सकती है चर्चा
{"_id":"6a97ea336a53f669730cdce8","slug":"video-video-rama-mathara-tarasata-ka-bthaka-shanpr-pahal-caranae-ma-saiio-ka-nama-para-mathana-tana-nama-ka-panal-para-ha-sakata-ha-caraca-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, पहले चरण में सीईओ के नाम पर मंथन, तीन नामों के पैनल पर हो सकती है चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, पहले चरण में सीईओ के नाम पर मंथन, तीन नामों के पैनल पर हो सकती है चर्चा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मणिरामदास छावनी में शुरू हो गई। बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण की बैठक दोपहर दो बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी और ट्रस्टी शामिल हुए हैं।
बैठक में अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती समेत अन्य ट्रस्टी पहुंचे हैं। बैठक को लेकर अयोध्या में पहले से ही हलचल बनी हुई थी।
पहले चरण की बैठक में राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) के चयन को लेकर मंथन किया जाएगा। सीईओ के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप चुकी है। रिपोर्ट में तीन नामों का पैनल दिए जाने की जानकारी है। अब ट्रस्ट की बैठक में इन नामों पर विचार-विमर्श के बाद सीईओ के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। बैठक के दूसरे चरण में ट्रस्ट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।