{"_id":"6ad7614f8caa9fd7b7087c4e","slug":"video-video-rachhaghata-para-tharaga-paratamao-ka-vasarajana-shanpr-22-gatakhara-tanata-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रेछघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, 22 गोताखोर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रेछघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, 22 गोताखोर तैनात
अयोध्या के रूदौली में गोमती नदी के रेछघाट पर मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। घाट पर अयोध्या और अमेठी जिले की करीब 300 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। विसर्जन के दौरान किसी तरह की अनहोनी रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन गोताखोरों की निगरानी में कराया जा रहा है। अब तक करीब 15 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।
एसडीएम रुदौली विनोद गुप्ता ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और नदी में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से विसर्जन करने की अपील की।
सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि विसर्जन स्थल पर पुलिस की निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्व निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रेछघाट पर अयोध्या और अमेठी की करीब 300 प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। इसके लिए 22 गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है। गोताखोरों की मदद से ही प्रतिमाओं को नदी में प्रवाहित कराया जा रहा है। वहीं, बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद पुलिस टीम के साथ घाट पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।