{"_id":"68d3a79ee1a0b1855a02dc33","slug":"video-video-parasatavata-thhananapara-masajatha-para-vanaya-katayara-na-thaya-vavathata-byana-bl-saraya-para-jakara-bnavae-masajatha-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्रस्तावित धन्नीपुर मस्जिद पर विनय कटियार ने दिया विवादित बयान, बोले... सरयू पार जाकर बनवाएं मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्रस्तावित धन्नीपुर मस्जिद पर विनय कटियार ने दिया विवादित बयान, बोले... सरयू पार जाकर बनवाएं मस्जिद
राम मंदिर निर्माण के आखिरी चरण के बीच एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे पूर्व सांसद विनय कटियार ने प्रस्तावित धन्नीपुर मस्जिद को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है। पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा है कि हम धन्नीपुर मस्जिद को नहीं जानते हैं। वहां कुछ बनने वाला नहीं है।
उन्होंने साफ कहा कि जो लोग अयोध्या में मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैं वो सब हमारी तरफ से खारिज हैं और ऐसा होकर रहेगा। यही नहीं, उन्होंने ये तक कह दिया कि अयोध्या में मस्जिद बनवाने वाले सरयू पार चले जाएं, गोंडा या बस्ती चले जाएं। अयोध्या राम की नगरी है, यहां सिर्फ राम मंदिर है।
विनय कटियार के इस बयान ने एक बार फिर अयोध्या के माहौल को राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील बना दिया है। ध्यान रहे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और धन्नीपुर गांव में मस्जिद के लिए सरकार की ओर से पांच एकड़ जमीन दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।