{"_id":"6ae86cc4fd170ac02707b2c4","slug":"video-video-pahal-thana-karaya-kathara-para-naha-pahaca-thhana-kasana-ka-itajara-karata-raha-karaya-kathara-athhakara-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पहले दिन क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा धान, किसानों का इंतजार करते रहे क्रय केंद्र अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पहले दिन क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा धान, किसानों का इंतजार करते रहे क्रय केंद्र अधिकारी
रुदौली में डाक बंगले के पीछे स्थित एफसीएस क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो सकी। केंद्र पर कर्मचारी और अधिकारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। हालांकि, खरीद प्रक्रिया और समर्थन मूल्य की जानकारी लेने के लिए कुछ किसान केंद्र पर पहुंचे थे। धान की आवक नहीं होने से केंद्र पर पूरे दिन सन्नाटा बना रहा।
क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस बार केंद्र को 10 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य मिला है। कुछ किसानों के एग्रीकल्चर फार्म में त्रुटियां होने के कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पाया है। सोमवार को जलालपुर के लौटन पुत्र छबिलाल और अशोक पुत्र लालबहादुर, अख्तियारपुर के शिवगोविंद तथा जलीलपुर के जगदीश खरीद की जानकारी लेने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। क्रय केंद्र पर 28 फरवरी 2027 तक धान की खरीद की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।