{"_id":"6ad4ae97f7ccfa7ce705bfa0","slug":"video-video-mata-ka-jayakara-sa-gaja-katava-kalsha-yatara-ma-umaugdha-sharathathhal-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: माता के जयकारों से गूंजा कोटवा, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: माता के जयकारों से गूंजा कोटवा, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
अयोध्या के मिल्कीपुर में भक्ति और आस्था के बीच रविवार को कोटवा गांव में मां भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा और माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कथा व्यास विश्वरूप विदित जी महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गहनागदेव धाम, इनायतनगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर और किनौली स्थित मां काली मंदिर होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए माता के जयकारे लगा रहे थे।
आयोजकों के अनुसार, कथा का समापन सोमवार को होगा। अष्टमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त में माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंगलवार को हवन और बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में अभिषेक यादव, जानकी प्रसाद, सुरेंद्र तिवारी, वेदराज, अमित श्रीवास्तव, विवेक पांडेय, राजू श्रीवास्तव, राजेश कुमार विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव और नत्थू सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था में इनायतनगर थाने की पुलिस मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।