{"_id":"6abbaadf42e422342f0ae757","slug":"video-video-manathaya-bugdhhana-samata-maga-ka-lkara-aasha-karayakaratao-ka-paratharashana-lkhanauu-ma-30-satabra-ka-thharana-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानदेय बढ़ाने समेत मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लखनऊ में 30 सितंबर को धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानदेय बढ़ाने समेत मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लखनऊ में 30 सितंबर को धरना
अयोध्या के बीकापुर में मानदेय में बढ़ोतरी और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। बाद में आशा कर्मियों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव को मांगपत्र सौंपा।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कम पारिश्रमिक में गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता, संचारी रोगों से बचाव, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना समेत स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए काम किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं। इसके बावजूद उनके मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन लंबित मांगों पर सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मांगपत्र में बताया गया कि 30 सितंबर को विकासखंड की सभी आशा कार्यकर्ता और संगिनी लखनऊ पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगी और मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपेंगी। इस कारण बुधवार को वह स्वास्थ्य सेवाओं से विरत रहेंगी।
इस दौरान सरिता सिंह, सीमा तिवारी, कमलेश यादव, विजयलक्ष्मी तिवारी, सरोज देवी, दुर्गावती, प्रेमलता मौर्य, पुष्पा, गायत्री, रीता देवी, ममता सिंह, मंजू और मीना समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।