{"_id":"6afafa5429d0fa7e3e06c346","slug":"video-video-malkapara-sa-sapa-na-kaya-2027-ka-canava-ka-shakhanatha-bhajapa-ka-satata-sa-hatana-ka-thava-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिल्कीपुर से सपा ने किया 2027 के चुनाव का शंखनाद, भाजपा को सत्ता से हटाने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिल्कीपुर से सपा ने किया 2027 के चुनाव का शंखनाद, भाजपा को सत्ता से हटाने का दावा
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच नंबर चौराहे पर पीडीए सम्मेलन आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा नेताओं ने उनके बलिदान को याद किया और भाजपा सरकार पर दलितों, पिछड़ों और वंचितों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। 16 नवंबर को लखनऊ के सिकंदरबाग में अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए उन्होंने 36 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया था। अंत में अंग्रेज ब्रिगेडियर की गोली से वह वीरगति को प्राप्त हुईं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलितों, गरीबों और वंचितों का अपमान हो रहा है। वीरांगना ऊदा देवी पासी के वंशजों तक को सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव का मन बना चुकी है।
अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में वोटों की डकैती हुई थी। समाजवादी पार्टी की शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि इस बार मिल्कीपुर की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।