{"_id":"68a342f78f578d1f20014460","slug":"video-video-hathaya-vatharaka-ayathhaya-ma-kashhatha-aasharama-ka-pasa-navajata-ka-shava-bramatha-jaca-ma-jata-palsa-2025-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हृदय विदारक : अयोध्या में कुष्ठ आश्रम के पास नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हृदय विदारक : अयोध्या में कुष्ठ आश्रम के पास नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रामनगरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां की पवित्र भूमि पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है। फटिक शिला आश्रम के पास स्थित कुष्ठ आश्रम के पास एक नवजात का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने जब नवजात का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत ही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाली अयोध्या के नयाघाट चौकी क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या अशुतोष तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नवजात का शव फटिक शिला पार्किंग एरिया के पास मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दोषियों की तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अयोध्या में इस हृदयविदारक घटना से लोग चकित हैं। पुलिस की तरफ से जांच जारी है।
समाजसेवी रितेश मिश्र ने बताया कि कुष्ठ आश्रम की तरफ से मुझे सूचना दी गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचा तो नवजात का शव दिखा। नवजात के शव की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।