Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
Video : अयोध्या में सरयू नदी के गुप्तार घाट के पास रामायण पार्क में रावण की 25 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित
{"_id":"690f24f3b0aa116a0807e4c0","slug":"video-video-ayathhaya-ma-saraya-natha-ka-gapatara-ghata-ka-pasa-ramayanae-paraka-ma-ravanae-ka-25-fata-uuca-paratama-haga-sathapata-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : अयोध्या में सरयू नदी के गुप्तार घाट के पास रामायण पार्क में रावण की 25 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : अयोध्या में सरयू नदी के गुप्तार घाट के पास रामायण पार्क में रावण की 25 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। भव्य राम मंदिर बनने और रामलला के विराजमान होने के बाद अब योगी सरकार अयोध्या में रावण को भी स्थान देने जा रही है। योगी सरकार रामायण पार्क का निर्माण करा रही है। यह पार्क राम मंदिर से लगभग 13 किलोमीटर दूर सरयू नदी के गुप्तार घाट के पास बन रहा है, जहां भगवान श्रीराम ने जल समाधि ली थी।
रामायण पार्क पूरी तरह रामायण की थीम पर आधारित होगा। इसमें भगवान श्रीराम, रावण, हनुमान, सुग्रीव, विभीषण, अंगद और रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को मूर्तियों के माध्यम से साकार किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि यहां रावण की 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी लगाई जा रही है। भगवान श्रीराम को युद्ध मुद्रा में रावण वध करते हुए दर्शाया गया है, रामायण में रावण केवल विलेन ही नहीं था बल्कि एक प्रकांड पंडित भी था, रामायण के उस प्रसंग को भी यहां मूर्तियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा, जब भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा था कि वे रावण से नीति का ज्ञान प्राप्त करें। इसके साथ ही पार्क में एक भव्य राम दरबार भी बनाया जा रहा है, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह पार्क अयोध्या को नई पहचान देगा। लखनऊ की आर्ट्स विंग्स कंपनी इस परियोजना का निर्माण कार्य कर रही है। रामायण की गाथा को मूर्त रूप देने वाला यह पार्क जल्द ही अयोध्या के धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।