{"_id":"69b0229a0e74127092071b27","slug":"video-video-ayathhaya-ma-gharal-gasa-ka-vataranae-ka-lkara-kagarasa-na-bhajapa-sarakara-para-lgae-gabhara-aarapa-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में घरेलू गैस के वितरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में घरेलू गैस के वितरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अयोध्या में घरेलू गैस के वितरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के वितरण में पक्षपात किया जा रहा है।
उनका आरोप है कि गैस पाने के लिए भाजपा कार्यालय और स्थानीय विधायक की पर्ची जारी की जा रही है, और उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके पास यह पर्ची है। क्या गरीब बच्चों की शादी नहीं होगी क्या शादी में गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी,जयकरन वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों की हैसियत भाजपा कार्यालय या विधायक तक पहुंचने की नहीं है, क्या उन्हें गैस नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम जनता के साथ अन्याय है और सरकार को तुरंत इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इजराइल से दोस्ती निभाने में व्यस्त हैं, जबकि देश में आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कीमतें 60 रुपये से लेकर 115 रुपये तक बढ़ा दी गई हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि गैस सिलेंडर पाने के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आम जनता को बिना भेदभाव के गैस नहीं मिली तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।