{"_id":"6ac2548cee82baaf2606f076","slug":"video-video-akhalsha-yathava-ka-ayathhaya-thara-para-bjasha-pathaka-ka-hamal-bl-unama-ramall-ka-tharashana-ka-hamamata-naha-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बृजेश पाठक का हमला, बोले- उनमें रामलला के दर्शन की हिम्मत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बृजेश पाठक का हमला, बोले- उनमें रामलला के दर्शन की हिम्मत नहीं
अयोध्या। वशिष्ठ सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आठ अक्तूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन समाजवादियों की वजह से रामभक्तों और कारसेवकों के रक्त से सरयू का जल लाल हुआ था, उनमें रामलला के दर्शन की हिम्मत नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले राम मंदिर में दर्शन करेंगे तो उनका मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो जाएगा। पाठक ने सपा से रामभक्तों और कारसेवकों से माफी मांगने को कहा। अखिलेश यादव आठ अक्तूबर को पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक पवन पांडे के आवास पर आयोजित रामकथा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर किए जाने पर भी पाठक ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जिले का नाम बदला था और भाजपा सरकार ने दोबारा संत रविदास नगर नाम किया। दीपोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजन पूर्व के वर्षों से भी बेहतर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।