{"_id":"6857fd0265bd0c8fb80ec732","slug":"video-video-ahamathabtha-vamana-hathasa-ma-mata-lga-ka-aatama-ka-shata-ka-le-sata-na-kaya-havana-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अहमदाबाद विमान हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए संतों ने किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अहमदाबाद विमान हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए संतों ने किया हवन
बीते दिनों अहमदाबाद के विमान हादसे में लगभग 240 लोगों की मौत हुई थी। इसमें विमान सवार 242 सदस्यों में एक व्यक्ति बचा था। अहमदाबाद विमान हादसे ने देश को झकझोर दिया था। रविवार को अयोध्या के साधु-संतों ने विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया।
साकेत भवन मंदिर पर संत- धर्माचार्यों ने मृत आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया। इसके बाद हवन कर दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। बताते चलें कि 12 जून को अहमदाबाद में विमान हादसा हुआ था। इसमें 242 लोगों की मौत के बाद 232 लोगों के शवों की डीएनए के जरिये पहचान हुई है। शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस बीच अयोध्या के साधु-संतों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ कर हवन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।