{"_id":"68adbc48cd553fa45800e0bc","slug":"video-thapatasava-para-ayathhaya-ka-malga-vakasa-mayajayama-ka-upahara-thasha-thanaya-ka-parayataka-thakhaga-taratayaga-ka-jhalka-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव पर अयोध्या को मिलेगा वैक्स म्यूजियम का उपहार, देश दुनिया के पर्यटक देखेंगे त्रेतायुग की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव पर अयोध्या को मिलेगा वैक्स म्यूजियम का उपहार, देश दुनिया के पर्यटक देखेंगे त्रेतायुग की झलक
रामनगरी अयोध्या के लिए इस बार दीपोत्सव बेहद खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अयोध्या को एक अनूठा वैक्स म्यूजियम का उपहार मिलने जा रहा है। यह भव्य म्यूजियम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर लगभग 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में तेजी से बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर अब तक करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
इस म्यूजियम की सबसे खास बात होगी रामायण के लगभग 50 प्रमुख पात्रों की जीवंत झलक। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव और जटायु जैसे पात्रों के मोम के पुतले यहां प्रदर्शित किए जाएंगे। इन पुतलों को इतना यथार्थवादी बनाया जा रहा है कि देश दुनिया से यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक स्वयं को त्रेता युग में महसूस करेंगे। महाराष्ट्र की संस्था और केरल के विशेषज्ञ मिलकर इन पुतलों को तैयार कर रहे हैं।
म्यूजियम में केवल पुतले ही नहीं, बल्कि रामायण के प्रमुख प्रसंग जैसे राम-रावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और राम-सेतु निर्माण को ऑडियो-वीजुअल तकनीक और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। यह बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित करेगा।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि इस परियोजना की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है और दीपोत्सव के अवसर पर इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है। म्यूजियम के बनने से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।इस बार दीपोत्सव 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।