{"_id":"6ae6cea23db2bc7d560ca906","slug":"video-rss-marches-through-rudauli-in-ayodhya-volunteers-are-welcomed-with-shower-of-flowers-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में आरएसएस का पथ संचलन, कदमताल करते स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में आरएसएस का पथ संचलन, कदमताल करते स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को रुद्रावली नगर एवं खंड का भव्य पथ संचलन निकाला गया। नयागंज स्थित ओम हरि आर्य लॉन से शुरू हुए संचलन में पूर्ण गणवेश और हाथों में दंड लेकर कदमताल करते स्वयंसेवकों का अनुशासित स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चंद्र ने की।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अविनाश पांडेय अधिवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज में संगठन, अनुशासन, समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करना है। शाखा के माध्यम से व्यक्ति में सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है। संगठित और जागरूक समाज ही राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव नए लुक में नजर आए। उन्होंने रुदौली में हिंदू इंटर कॉलेज के नाम को लेकर आई कठिनाइयों और विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस विषय को लेकर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद प्रयास जारी रहे। उन्होंने समाज में एकजुटता और संगठन की भावना को महत्वपूर्ण बताया।
मौके पर नगर संघचालक भीष्म नारायण, नगर कार्यवाह अंगद कुमार, खंड संचालक राजेश कुमार, खंड कार्यवाह संतोष कुमार, विभाग शारीरिक प्रमुख महेंद्र सिंह, सह जिला कार्यवाह संजय, विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र,जिला प्रचारक अजय, नगर प्रचारक अभिषेक,अशोक कसौधन,श्याम बाबू कशौधन, राजकिशोर सिंह,आशीष शर्मा,पंकज शर्मा,कुलदीप सोनकर,आशीष वैश्य,सहित विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।