{"_id":"6a968bd641982cf105053394","slug":"video-rama-mathara-tarasata-ka-saiio-saraca-kamata-na-sapa-raparata-ab-tarasata-karaga-atama-nama-para-fasal-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर ट्रस्ट की सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, अब ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर ट्रस्ट की सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, अब ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी।
राम मंदिर परिसर में हुई बैठक के बाद सर्च कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज को रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कमेटी में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावड़े भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चयन समिति ने अंतिम प्रक्रिया के बाद सीईओ पद के लिए नामों का पैनल तैयार किया है। अब ट्रस्ट की ओर से पैनल में शामिल नामों पर विचार कर एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
दो सितंबर को ट्रस्ट की अहम बैठक प्रस्तावित है। इसी बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के नाम की घोषणा होने की संभावना है। सीईओ की नियुक्ति के बाद मंदिर की प्रशासनिक और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अब निगाहें दो सितंबर की ट्रस्ट बैठक पर टिकी हैं, जहां राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।