{"_id":"6a5e05286bd63b2c8c0cc7ab","slug":"video-bkapara-nagara-pacayata-ma-dada-thavara-karae-ja-raha-naramanae-karaya-ganaevatata-para-khara-naha-utara-raha-ha-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीकापुर: गुणवत्ता पर खरे नहीं उतर रहे करवाए जा रहे निर्माण कार्य, पहली ही बरसात में धंस गई नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकापुर: गुणवत्ता पर खरे नहीं उतर रहे करवाए जा रहे निर्माण कार्य, पहली ही बरसात में धंस गई नाली
बीकापुर: नगर पंचायत में डूडा द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता पर खरे नहीं उतर रहे हैं। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 तेंदुआ माफी में डूडा द्वारा निर्माण कराई गई चार सौ मीटर इंटरलॉकिंग और पानी निकासी के लिए नाली घटिया निर्माण के चलते पहली ही बरसात में धंस गई। और नाली में पूरी तरह जलभराव हो गया है।
वार्ड के लोगों ने सोमवार शाम को इकट्ठा होकर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा गया कि शिकायत बीकापुर, उप जिला अधिकारी, तहसील दिवस, जिलाधिकारी अयोध्या, मुख्यमंत्री पोर्टल, डूडा , नगर विकास अधिकारी अयोध्या के यहां शिकायती पत्र देकर की गई है। डूडा के ठेकेदारों द्वारा निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री और बालू का प्रयोग किया गया है। जिसके चलते इंटरलॉकिंग सड़क और नाली पहली ही बारिश में खराब हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना ने बताया कि निर्माण कर डूडा द्वारा कराया गया है।
उनके द्वारा भी ठेकेदार से निर्माण कार्य पर आपत्ति बताई गई है। लोगों एवं एकत्रित महिलाओं ने बताया कि बनाई गई घटिया जल निकासी की नाली और पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से घरों का गंदा और बरसात का पानी एकत्रित हो गया है। जिससे मच्छर पनपना रहे हैं, डेंगू, मलेरिया फैलने का भी खतरा बना हुआ है। आक्रोश जताने वालों में गांधी लाल, रूपा देवी, हिना , उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद नाजमीन, मोहम्मद उस्मान, सीमा तिवारी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।