{"_id":"6ac116de4295db9ce201c236","slug":"video-ayathhayaayathhaya-ma-sajaya-nashhatha-ka-bugdha-byana-2027-ma-bjp-ka-satha-rahana-ka-ailna-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या:अयोध्या में संजय निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या:अयोध्या में संजय निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान।
अयोध्या: कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद अयोध्या पहुंचे।उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति जानी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी की स्थिति स्पष्ट की।संजय निषाद ने कहा कि 2027 में निषाद पार्टी भाजपा के साथ है।उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश की
भाजपा सरकारों ने निषाद समाज के लिए कई काम किए हैं।निषाद समाज के आरक्षण के सवाल पर कहा कि मोदी-योगी सरकार में ही आरक्षण का मुद्दा हल हो सकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर निर्माण, निषादराज की प्रतिमा और महिलाओं को आरक्षण जैसे कार्य किए हैं।संजय निषाद ने कहा कि राम और निषादराज की मित्रता के कारण अयोध्या से निषाद समाज की विशेष आस्था जुड़ी है। उन्होंने आगामी चुनाव में निषाद पार्टी को उन सीटों पर मौका देने की मांग की, जहां पार्टी पहले चुनाव हार चुकी है।निषाद छात्रावास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्यायपूर्ण समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।