{"_id":"6ac0fbcec2a671da940c58b2","slug":"video-ayathhaya-janamabhama-bugdhanagara-sa-karamabhama-varanaesa-nakal-sava-yatara-rathal-ma-vathhayaka-na-kaya-bhavaya-savagata-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वाराणसी निकली सेवा यात्रा, रुदौली में विधायक ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वाराणसी निकली सेवा यात्रा, रुदौली में विधायक ने किया भव्य स्वागत
अयोध्या के रूदौली विधानसभा में गुजरात के बड़नगर से वाराणसी के लिए निकली ‘सेवा संकल्प अभियान’ यात्रा शनिवार को रुदौली पहुंची। अयोध्या जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। रानीमऊ में पेट्रोल पंप पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने यात्रा की अगवानी की। विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि बड़नगर से निकली इस यात्रा को लेकर रुदौली में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुई यात्रा जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वाराणसी तक जा रही है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाना है। विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही इस संकल्प का मूल भाव है।
रानीमऊ के बाद यात्रा कूढ़ा सादात पहुंची। यहां भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रामराज लोधी, आशीष वैश्य, रामनेवल लोधी, विनय लोधी और भाजपा नेता शिवानंद मिश्रा समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद कार्यकर्ता यात्रा के साथ लोहिया पुल तक पहुंचे। यहां गुजरात के बड़नगर से आए नरेंद्र भाटी व उनके साथियों का भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार खुन्नू पांडेय, जिला मंत्री तेज तिवारी, आकाश शर्मा और कुलदीप सोनकर ,शेखर गुप्ता, मनीष आर्य ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रुदौली में विश्राम के बाद यात्रा रविवार सुबह वाराणसी के अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।